Ranchi: राजकीय होम्योपैथिक औषधालय में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी को कोडरमा के तिलैया डैम ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी चोर में तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांटी निवासी अरविन्द कुमार और सुखदेव कुमार उर्फ विजय का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर इनर्वटर, बैट्री, पंखा, एयर कूलर, स्टेपलाइजर और स्कूटी (RJ19QS2566) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 30 मार्च देर रात राजकीय होम्योपैथिक औषधालय में अज्ञात चोरो ने छत पे लगे गेट के उपर रोड को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मामले के उद्भेदन के लिए कोडरमा एसपी ने तिलैया डैम ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अपराधी को गिरफ्तार किया. तथा राजकीय होम्योपैथिक औषधालय से चोरी कि गई सामानों को बरामद किया गया.
