Ranchi: बोकारो स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरुम में हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने वाला दो अपराधी को पुलिस बेगुसराय से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के बेगुसराय जिले के चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रिंस कुमार औऱ मो समशाद का नाम शामिल है. आरोपी के पास से देशी पिस्टल, पांच गोली, पिठुबैग और तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 11 जनवरी को सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में सिटी सेन्टर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया था. इस संबंध में सेक्टर-4 थाना (काण्ड संख्या-02/26) में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था. वही सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी सूचना के आधार पर दोनो अपराधी को बेगुसराय से पूछताछ के लिए लाया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना का प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल तथा 5 गोली बरामद किया गया. प्रिस कुमार और मो समशाद का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध दो मामले दर्ज है.
