Ranchi: पलामू के पीपराही स्थित जंगल में पुलिस अभियान चलाकर दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. रंगदारी वसूलने के लिए पहुंचे आरोपी के पास से रायफल, बंदूक व केन बम समेत अन्य समान पुलिस बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में पाटन थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी उमेश भुईया और चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी फिरोज अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से .315 बोर की एक राइफल, एक भरतुआ बंदूक, एक पीठू बैग, केन बम, ट्राउजर, कमीज (जंगल पैटर्न) एवं खाद्य सामग्री पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपराही के समीप जंगल में दो संदिग्ध हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पर पलामू एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ग्राम पीपराही के पास जंगल में अभियान चलाकर दोनो आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे ईंटा भट्ठा एवं क्रेशर मालिकों से रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से वहां मौजूद थे. फिरोज अंसारी के विरुद्ध चैनपुर थाना थाना मे पूर्व से एक मामला दर्ज है.
