Ranchi: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित अर्बन हार्ट में बने अर्धनिर्मित भवन में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शौरभ तिर्की और रितेश गाड़ी का नाम शामिल है. दोनो कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक लोहे का भुजाली पुलिस ने बरामद किया है.
गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि गोंदा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहे कुछ अपराधियों के सबंध में गुप्त सुचना मिली थी. जिसके आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी दल अर्बन हार्ट में बने अर्धनिर्मित भवन में छापामारी किया गया तो पुलिस के आता देख वहाँ बैठे आऱोपी भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.
दोनो अपराधियों द्वारा बड़ी अपराधीक घटना कारित करने की मंशा से अपराध की योजना बनाया जा रहा था. आरोपी का पूर्व का अपराधिक इतिहास है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed