Patna: सारण में पेट्रोल पंप के नजदीक कार का शीशा तोड़ 50 रूपया निकालने वाला कोढ़ा गैंग के दो अपराधी मशरक थाना पुलिस ने पकड़ा है. वाहन चेकिंग में मशरक मुन्नी मोड़ पर दोनो को पकड़ा गया है. आरोपी में पवन यादव और मोनू यादव का नाम शामिल है. दोनो कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित नयाटोला का रहने वाला है. पुलिस आरोपी के पास से चोरी का 2500 रूपया, खुजली पाउडर का पुड़िया, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, कार का शीशा तोड़ने में प्रयुक्त तीन मास्टर फाइटर और एक मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को मशरक थाना को सूचना प्राप्त हुई कि उपेन्द्र ब्रदर्स पेट्रोल पंप के पास कुछ अपराधियों ने शैलेन्द्र कुमार सिंह के कार का शीशा तोड़कर 50,000 रूपया निकाल लिया है. इस संबंध में वादी शैलेन्द्र कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर मशरक थाना (कांड सं0- 183/25) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी अनुसंधान, प्राप्त आसूसचना एवं सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन के आधार पर आरोपी का सत्यापन कोढा गैंग के रूप में किया गया. दोनो आरोपी को वाहन चेकिंग के क्रम में मशरक मुन्नी मोड़ से गिरफ्तार किया गया. दोनो पूर्व में भी सारण जिला के अवतारनगर, दिधवारा एवं अमनौर थाना क्षेत्र में पैसों की छिनतई करने की बात स्वीकार किया है. घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छपामारी की जा रही है. दोनो के विरुद्ध पूर्व से मशरक, दिघवारा, अवतारनगर और अमनौर थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed