Patna: सिवान के मैरवा नहर के समीप कोढ़ा गैंग के दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में नैक्स कुमार उर्फ नैतीक कुमार, बिट्टु यादव औऱ रितिक कुमार का नाम शामिल है. तीनों आऱोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोला जुराबगंज का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो बाईक, दो मास्टर चाभी औऱ एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो बाईक पर सवार 3 संदिग्ध मैरवा नहर के समीप एसबीआई एवं एचडीएफसी बैंक के आसपास बार-बार संदिग्ध रूप से घुमते देखे गए हैं तथा उक्त तीनों व्यक्ति मझौली चौक होते हुए मैरवा नहर कि ओर आ रहें हैं. सूचना मैरवा थाना पुलिस टीम मैरवा नहर के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया. वाहन चेकिंग के दौरान बाईक सवार आरोपी पुलिस चेकिंग को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में बाईक के संबंध में पुछ-ताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया. तलाशी में बाईक  का लॉक तोड़ने वाला 2 मास्टर चाभी, 1 मोबाइल एवं 2 बाईख बरामद करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मैरवा थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि कोढ़ा गिरोह का सदस्य है. यह भी स्वीकार किया गया कि वे पूर्व में बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों में चोरी के मामलों में जेल जा चुका हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed