Ranchi: पलामू के ज्वेलरी दुकान के सामने खड़ी बाइक के डिक्की से गहनों से भरा बैग उड़ाने में शामिल इंटरस्टेट गिरोह के दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में एमपी के विशाखापट्टनम जिले के नातवरम थाना क्षेत्र के गुमड़ी कोन्डा निवासी आवला दुर्गा प्रसाद और ओडिशा के गंजम जिले के असका थाना क्षेत्र के कोराटोली निवासी अवला बलराम का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर करीब 135 ग्राम सोना, 1150 ग्राम चांदी, दो मोबाइल और प्लसर मोटरसाइकिल (AP40AH 0565) पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि सोना महल दुकान के मालिक अरुण प्रसाद सोनी के आवेदन के आधार पर 21 जून को प्राथमिकी (कांड संख्या-84/25) दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया कि उनकी दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से दो अज्ञात चोरों ने गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया.
मामले को लेकर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में एक घर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली. पांकी एसडीपीओ मनोज कुमार झा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल मौके पर छापामारी कर इंटरस्टेट गिरोह के दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से लूटे गए गहने एवं अन्य सामान बरामद किया गया. अवला बलराम का आपराधिक इतिहास रहा है, आरोपी के विरुद्ध बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कजरा थाना (कांड सं0-202/2023) और ओडिसा के नायागढ़ थाना (कांड सं0-627/2019) में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *