Ranchi: कोयला व्यवसायी एवं ठेकेदारों को धमकी देकर रंगदारी वसुली का काम करने वाले पांडे गिरोह के दो अपराधी को हजारीबाग के गिद्दी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में गिद्दी थाना क्षेत्र के होसिर निवासी विक्की रैन और आजाद अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, चार गोली, मोबाइल और बाइक पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली कि पाण्डे गिरोह के सक्रिय सदस्य विक्की रैन एवं आजाद अंसारी अभी सफेद रंग का अपाची मोटरसाईकिल से गिद्दी सी आये हुए हैं. कोयला व्यवसायी एवं ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने के फिराक में हैं. सूचना पर गिद्दी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापामारी कर गिद्दी सी माईस के पास से देशी पिस्टल के साथ दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एवं दोनों के पास मोबाईल, बाइक जप्त किया गया. अब तक के अनुसंधान में यह मामला प्रकाश में आया है कि पाण्डे गिरोह के नाम पर कोयला व्यवसायी एवं ठेकेदारों के धमकी देकर रंगदारी वसुली का काम कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed