Patna: ट्रिपल मर्डर में शामिल दो अपराधी वैशाली के रुस्तमपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में सतीश राय और बिपिन राय का नाम शामिल है. दोनो रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर का रहने वाला है. इस मामले में पूर्व में 14 अपराधियों को जेल भेजा गया था. अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
इसी क्रम में घटना में शामिल दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. सतीश राय और बिपिन राय का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध पांच मामले दर्ज है.
बता दे कि घटना के कुछ दिन पूर्व सजीवन राय के बेटे मराज ने नजीर के भतीजे को बाइक से धक्का मार दिया था. इसी बात को लेकर8 सितंबर 2019 को मुखिया उदय राय पंचायत करने आए थे. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और सजीवन राय की पक्ष से गोलीबारी की गई. जिसके चलते चनारिक राय, पुतुल राय, नाजीर राय की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. इस संदर्भ में रूस्तमपुर (राघोपुर) थाना (कांड सं0-126/19) मामला दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed