Patna: बैंक मैनेजर और स्कूल प्रबंधक से 10 लाख रंगदारी मांगने में शामिल दो अपराधी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेउर जेल में बंद अपराधी अजय वर्मा के कहने पर आरोपी ने फोन कर धमकाया था. गिरफ्तार आरोपी विक्की कुमार शेखर और छोटू कुमार उर्फ अभिषेक कुमार का नाम शामिल है. दोनो खाजेकला थाना क्षेत्र के मोगलपुरा लाला टोली का रहने वाला है. पुलिस घटना में प्रयुक्त मोबाईल समेत चार मोबाईल बरामद किया गया.
पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि कल दो मामला प्रकाश में आया था. पहला मामला चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक असिस्टेंट मैनेजर को धमकी भरा कॉल आया कि विक्की कुमार के अकाउंट में लगे होल्ड हटा दे. उक्त खाते में साईबर फ्रांड के पैसे आये थे. होल्ड नही हटाने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस संबंध में चित्रगुप्तनगर थाना में (कांड सं0-254/25) दर्ज किया गया. वही दूसरी घटना पत्रकारनगर थाना स्थित एक स्कूल के प्रबंधक से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. धमकी देने के लिये शिवा कुमार के मोबाईल का इस्तेमाल किया गया था. जिसकी तलाश की जा रही है. बेउर जेल में बंद अजय वर्मा के कहने पर रंगदारी मांगी गई थी.
