Saharsa: सहरसा में रघुनाथपुर पैक्स गोदाम के पास हथियार के बल पर सिलेंडर लोड वाहन लूट में शामिल दो अपराधी को बसनही थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी में बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के रहने वाले करण कुमार और मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले छोटू कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 20 गैस सिलेंडर पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को वीर सिंह पिकअप वाहन (BR-43GA-6269) से गैस सिलेंडर वितरण का कार्य कर रहे थे. सिलेंडर वितरण कर वापस लौटने के क्रम में संध्या करीब 05:30 बजे रघुनाथपुर पैक्स गोदाम स्थित कलभट के पास दो बाईक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 25,000 नगद, मोबाइल एवं वाहन सहित सिलेंडर लूट लिया. इस संबंध में वीर सिंह के टंकित आवेदन के आधार पर बसनही थाना (कांड संख्या- 50/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में छापेमारी एवं मानवीय तकनीकी एवं आसूचना संकलन के आधार पर दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं लूटी गई 20 गैस सिलेन्डर को बरामद किया गया. अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
