Ranchi: रांची के सरजमडीह में डकैती की घटना को अंजाम देने में शामिल दो अपराधी को दशमफॉल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कुरापूर्ति निवासी शिबा नायक उर्फ ​​लम्बू नायक और मारंगहादा थाना क्षेत्र के कदुत निवासी दाउद नाग का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर पल्सर (JH01EF 7382), केटीएम बाइक (JH24M 8051), 6000 रुपया और 3 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 2 मार्च को दशमफॉल थाना क्षेत्र के सरजमडीह गांव में करीब आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम देकर करीब 1 लाख रुपये एवं मोबाईल लेकर फरार हो गया था. मामले को लेकर तुलसी भगत के लिखित आवेदन के आधार पर दशमफॉल थाना (कांड सं0- 13/25) मामला दर्ज किया गया. वही मामले के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बुंडू एसडीपीओ तमाड़ अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी के दौरान दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एवं उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटे गये मोबाईल, 6000 रुपये बरामद किया गया है. दोनो आरोपी पूर्व में खूंटी जेल जा चुका है. दशमफॉल थाना (कांड सं0-07/25) में दर्ज एक मामले में भी संलिप्त रहा है. घटना को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपी के विरुद्ध लगातार छापामारी किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed