Ranchi: पाकुड़ के तलवाडांगा में जमीन विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल दो अपराधी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार आरोपी में खुदु मंडल और कृष्णा मिश्रा का नाम शामिल है. दोनो आरोपी मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बहिरग्राम का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर बुलेट (JH16F2140), दो बाईक (JH16D4300 व JH16F6358) और हुंडई कार (JH16G9689) पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि होली के दिन 4 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम तलवाडांगा में देवराज सरकार उर्फ नमुआ सरकार की चाकू मारकर हत्या कर दिया गया. इस संबंध में मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना (कांड सं0-36/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल कारवाई करते हुए प्राप्त आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मृतक देवराज सरकार उर्फ नमुआ सरकार का अपराधिक इतिहास रहा है. नगर थाना 5 मामला दर्ज है. हाल ही में जमानत पर निकला था. आरोपी के साथ जमीन विवाद चल रहा था. गिरफ्तार अपराधी खुदु मंडल का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पाकुड़ नगर थाना दो मामला दर्ज है.
