Ranchi: जमशेदपुर के जुलसलाई में फायरिंग में शामिल दो अपराधी को लोडेड हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में जुगसलाई थाना क्षेत्र के पांडे मुहल्ला के रहने वाले सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के नजदीक रहने वाले रॉकी मिश्रा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक लोडेड देसी पिस्टल और दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. सन्नी सिंह एक दिन पूर्व ही घाघीडीह सेंट्रल जेल से निकला था.

सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि बीते रविवार को दीपक सिंह के आवेदन के आधार पर गाली गलौज करते हुए धमकी देने एवं जान मारने की नियत से लक्ष्य कर गोली चलाने के आरोप में5 नामजद के विरुद्ध जुगसलाई थाना (कांड सं0-124/25) में मामला दर्ज किया गया. डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल त्वरित कार्रवाई करते सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार एवं रॉकी मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर हथियार-गोली बरामद किया गया. घटना में शामिल आरोपी राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई, सुजल कुमार गुप्ता व अभिषेक कुमार उर्फ आजाद गिरी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा हैं. आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार रॉकी मिश्रा का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध सात मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed