Ranchi: ओडिशा के क्योंझर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ के सोना लूट में शामिल दो अपराधी को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है. पाथरडीह ओपी क्षेत्र के चासनाला के रहने वाले राजा कुमार सिंह और निरसा थाना क्षेत्र के पांडरा निवासी कुणाल राज वर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर डकैती में लूटा गया करीब 288 ग्राम सोना, घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो और चार मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. उड़ीसा पुलिस व धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम निरसा और सिन्दरी इलाके में कई ठिकानों पर छापेमारी में यह सफलता मिली. डकैती में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है.

बता दे कि 19 जनवरी 2026 को बड़बिल थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में बड़बिल थाना (कांड संख्या 29/26) में मामला दर्ज किया गया था. बैंक डकैती की गंभीरता को देखते हुए उड़ीसा पुलिस ने इसे प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए विशेष टीम का गठन किया. क्योंझर जिले के एएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच के दौरान पता चला कि इस डकैती कांड के तार झारखंड के धनबाद जिले से जुड़ा हैं. इसके बाद ओड़िशा पुलिस की टीम धनबाद पहुंचकर धनबाद पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में आऱोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed