Ranchi: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधी को रांची के बीआईटी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू और उसका भाई धनन्जय कुमार सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के पास से तीन एटीएम कार्ड, पल्सर बाईक (JH01CF-4430 फर्जी नंबर, वास्तविक रजि०सं०-JH01CE-4430) और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि एटीएम कार्ड बदलकर पैसे की अवैध निकासी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधी पल्सर में फर्जी नंबर प्लेट लगा कर रांची के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम रहा हैं. सूचना पर सभी थानों में टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्रारम्भ किया. चेकिंग के दौरान बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी रेलवे ओवर ब्रीज के पास एक पल्सर (JH01CF-4430) पर सवार हेलमेट पहने दो संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनो भागने लगा. भागने के क्रम में दोनों को जुमार पुल के पास पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू एवं धनन्जय कुमार सिंह के तलाशी के क्रम में एटीएम कार्ड, स्मार्टफोन, स्मॉल फाईनेन्स बैंक, एटीएम कार्ड एवं मोबाईल बरामद किया. एटीएम कार्ड पैसे की ठगते हैं. दोनों एटीएम बदलकर पैसे की ठगी करने के लिए रॉची आया था. पूर्व में भी दोनो आरोपी रांची के नामकुम, बीआईटी मेसरा ओपी, धनबाद जिला के सरायढेला थाना जमशेदपुर के एमजीएम थाना, गिरिडीह के सरिया थाना एवं अन्य जगहो पर एटीएम बदलकर ठगी किया है. इस संबंध में विभिन्न जिला के कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है. दोनों आरोपी के द्वारा ठगी करने का सीसीटीवी फुटेज अनुसंधानकर्ता को मिले है. इस संबंध में मेसरा ओपी (सदर थाना कांड सं0-120/26) में मामला दर्ज किया गया. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू और धनन्जय कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध 9 मामला दर्ज है.
