Ranchi: बोकारो के सिटी सेन्टर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में लूट का प्रयास करने वाला दो अपराधी को सेक्टर-4 थाना पुलिस ने सुरत और बैंगलोर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में शुभम कुमार और पंकज कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बिहार के बेगुसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर दो पिस्टल, चार गोली और बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने बताया कि 11 जनवरी को सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेन्टर में स्थित तनिश्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया था. इस संदर्भ में सेक्टर-4 थाना (काण्ड संख्या-02/26) में मामला दर्ज किया गया. सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी सूचना के आधार पर 2 मार्च को गुजरात के सुरत से शुभम कुमार और कर्नाटक के बैंगलोर के पंकज कुमार को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया. पूछताछ में पकड़ाये दोनों अपराधी नें अपने स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना का प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल, तथा 04 गोली बरामद किया गया. शुभम कुमार और पंकज कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध आधा दर्जन मामला विभिन्न थाना में दर्ज है.
