Ranchi: रुपया नही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला दो अपराधी को सिमडेगा के जलडेगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जलडेगा थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा निवासी जितेन्द्र नायक और चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के धानापली निवासी यशवंत महतो उर्फ छोटू का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को वादी रोशन किस्पोटा के आवेदन के आधार पर पत्नी असरीता बारला के मोबाईल पर फोन कर रूपया नही देने पर जान से मारने की धमकी के आरोप दर्ज कराया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापामारी कर दोनो आरोपी क गिरफ्तार किया गया.
