Patna: ग्राम पंचायत सचिव की बहाली में नौकरी ज्वाइन करने एवं ट्रेनिंग में होने वाले खर्च के नाम पर साईबर ठगी करने वाला दो अपराधी को रोहतास के साईबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में आशीष कुमार और रौशन कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बिहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मई 2025 को पीड़ित के आवेदन के आधार पर रोहतास साइबर थाना (कांड संख्या-31/25) में मामला दर्ज किया गया. जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिव की बहाली में नौकरी ज्वाइन करने एवं ट्रेनिंग में होने वाले खर्च को लेकर साढे पांच लाख रूपये की साइबर ठगी किया गया है. अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि पीड़ित ने संदिग्ध खाता (सं0-2133011010101780) पर 1,58,999 रूपये ट्रांसफर किया था. संबंधित बैंको के नोडल से संदिग्ध खाता का धारक का नाम पता आशीष कुमार, पिता-योगनेद्र प्रसाद, सा०-छोटी पहाड़ी थाना-सोह सराय, जिला-नालन्दा बताया गया. मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी-सह-साईबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी किया तो पता चला कि उक्त खाताधारक का सही नाम पता आशीष कुमार है. आरोपी को पुलिस छापेमारी कर गिरफ्तार किया. अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया जिसमें बताया कि ये अपने ही गाँव के रौशन कुमार के द्वारा पैसे के लालच देने पर रौशन कुमार द्वारा ही इनके आधार कार्ड में पता बदलवा कर 11 विभिन्न बैंको में खाता खुलवाया है एवं सभी बैंक खाता को रौशन कुमार को ही पैसे के लिये उपलब्ध करा दिया है. आशीष कुमार के पास से 01 स्मार्टफोन, 01 कीपैड फोन एवं एक नया सिम का कवर बरामद हुआ. आशीष कुमार के निशानदेही पर रौशन कुमार को घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. मौके पर से लैपटॉप, 10,210 रूपये नगद, विभिन्न बैंक के 16 एटीएम कार्ड, अलग-अलग व्यक्तियों का 7 आधार कार्ड, पेन कार्ड, विभिन्न बैंकों का 15 पासबुक, 5 चेकबुक, सुजीत इंटरप्राइजेस के नाम से निर्गत बैंक ऑफ इंडिया का दो क्यूआर स्कैनर कोड, दो पेन ड्राईव, एयरटेल का 4जी हॉटस्पाट, अलग-अलग कंपनियों का 32 सिम कार्ड. अलग-अलग व्यक्तियों के पासपोर्ट साइज फोटो, अलग-अलग कंपनीयों का 5 मोबाईल समेत 9 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed