Patna: बिहार पुलिस के दो आरक्षी को बर्खास्त कर दिया गया है. विभागीय कार्यवाही में आरोप की पुष्टी होने पर यह कार्रवाई की गई है. दोनो जवान सारण जिला बल में तैनात है.
जानकारी के मुताबिक ट्रक चालको से वसुली से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो को किसी ने सारण एसएसपी को व्हाट्सएप भेज दिया. एसपी ने डीएसपी मुख्यालय को वायरल वीडियों की जांच का निर्देश दिया. जांच रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर आरोपी जवान लक्ष्मीकान्त कुमार एवं पप्पु कुमार पाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ किया गया.
विभागीय कार्यवाही के उपरांत आरोप की पुष्टी होने पर सारण एसपी ने आरक्षी लक्ष्मीकान्त कुमार एवं पप्पु कुमार पाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया.
