Patna: रेलवे कंस्ट्रक्शन के लिए निर्मित गड्ढे में गिरने से दो बच्चे की मौत हो गई है. मामला सारण जिले के गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के नजदीक का है. रिविलगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे कंस्ट्रक्शन के लिए निर्मित पुराने गड्ढे में गिरने से दोनो की मौत हुई है. सूचना पर रिविलगंज थाना घटना स्थल पहुंचकर गड्ढे से दोनो बच्चे का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
