Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने धनबाद स्टेंशन से फरार तीनों बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है.
इनमे बांग्लादेश के ढाका गाजीपुर निवासी मो० रिना खान उर्फ फिना देवी, चटग्राम के निफा अख्तर उर्फ खुशी और मोरेलगंज थाना क्षेत्र के सानिदभांगा निवासी मो० नजमुल हलघर का नाम शामिल है.
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने बताया कि 9 मई को सुबह 7 बजे सूचना मिली कि Foreigners Holding Camp से रात में 3 बंगलादेशी नागरिक कैम्प के दीवार में लगे कन्सनटीना वायर को हटाकर दीवार को फॉदकर फरार हो गया है. सूचना पर सदर एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी अन्य पुलिस पदाधिकारियों दलबल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया. एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. सूचना संकलन करते हुए, तकनीकी मदद से गिरीडीह के तिसरी, जामताड़ा के मिहिजाम भेजा गया. Foreigners Holding Camp में मौजुद टीम के द्वारा जानकारी प्राप्त की जाती रही तथा रवाना किये गये टीमों को आवश्यक छापामारी के लिए निर्देश दिया जाता रहा. कार्यालय में ही एवं Central Monitoring टीम का गठन किया गया. तकनीकी टीम के मदद से सूचना के आधार पर दो टीम को बंगाल के बनगाँवा एवं कलकता भेजा गया. बनगाँवा गई टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की मदद से निफा अख्तर उर्फ खुशी एवं नजमुल हलधर को गिरफ्तार किया गया. कोलकता गई टीम ने एसपी के तकनीकी सेल से प्राप्त सूचना एवं अन्य इनपुट के आधार पर रीना खान उर्फ रीना देवी का पीछा किया. सूचना के आधार पर जीआरपी धनबाद एवं कोलकता पुलिस के मदद से पीछा करते हुए रीना खान को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. मो० रिना खान उर्फ फिना देवी को जामताड़ा जेल से 4 फरवरी से हजारीबाग शिफ्ट किया गया था. निफा अख्तर उर्फ खुशी को 28 सितंबर 2024 को रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से व मो० नजमुल हलघर को 1 मार्च 2025 को दुमका सेंट्रल जेल से हजारीबाग शिफ्ट किया गया था.
