Patna: दरोगा नंदकिशोर यादव हत्याकांड में शामिल आरोपी समेत दो अपराधी को एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी में नालंदा जिले के करायपरसूराय थाना क्षेत्र के 10 हजार के इनामी अर्जुन यादव और हिलसा थाना क्षेत्र के चंदन कुमार का नाम शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना (कांड संख्या-306/23) में वांछित तथा 10,000 का इनामी (टॉप-10) अपराधी अर्जुन यादव एवं चंडी थाना (कांड संख्या-218/26) में वांछित अपराधी चंदन कुमार को हिलसा थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया.

बता दे कि 15 जनवरी 2023 को कुछ अपराधियों ने मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष एसआई नंदकिशोर यादव की हत्या कर दी गई थी. जिसमें अपराधी अर्जुन यादव शामिल था. गिरफ्तार अपराधी अर्जुन यादव पशु तस्कर गिरोह का सदस्य है. इसके विरूद्ध नालंदा जिला के उजियारपुर थाना में हत्या एवं आर्म्स एक्ट सहित दो मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed