Ranchi: जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य अमीन अंसारी समेत दो उग्रवादी को लातेहार पुलिस गिरफ्तार किया है. अमीन अंसारी लातेहार थाना क्षेत्र के नावागढ़ का रहने वाला है, उसका सहयोगी कृष्णा साहू उर्फ कृष्णा प्रसाद नरेशगढ़ का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लातेहार एसपी को गुप्त सुचना मिली कि जेजेएमपी के सक्रिय उग्रवादी अमीन अंसारी एवं कृष्णा साहू उर्फ कृष्णा प्रसाद को नावागढ़ के आस पास के क्षेत्रो में देखा गया है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल सूचना के आधार पर नावागढ़ में आरोपी अमीन अंसारी के घर को घेराबंदी कर छापामारी किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. अमीन असारी ने कृष्णा साहु के बारे में बताया कि वह अपने घर में है. इसके बाद कृष्णा साहु के घर की घेराबंदी कर छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. दोनो के विरुद्ध लातेहार थाना (कांड सं0- 264/23) में दर्ज मामले में वारंट निर्गत है. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने घटना में अपनी अपनी संलिप्ता की बात स्वीकार किया है.
