Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने हथियार बनाने और गिरोह को सप्लाई करने में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में हजारीबाग जिले के सदर थाना क्षेत्र के जैन मंदिर गली के नजदीक रहने वाले बिट्टू उर्फ मो० अशरफ खान और रामगढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोलापार निवासी मो० आरीफ खान उर्फ शेरु का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 9 एमएम का दो गोली, तीन मोबाइल, दो ट्रिगर,चार पिस्टल का मैगजीन, दो पिस्टल का बॉडी, पिस्टल में लगने वाला जेड आकार का दो पूर्जा, एक चपटा लोहा, अर्ध बेलनाकार लोहा, पिस्टल का तीन फ्रेम, तीन बैरल का स्प्रिंग, तीन मैगजीन स्प्रिंग तीन, पांच छोटा स्प्रिंग, हेक्सा ब्लेड, एक चाकु, दो बैरल, दो स्लाईड, डायरी एक, विभिन्न बैंको में जमा किये हुए रुपये का प्राप्ति रशीद और 140000 रुपये पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के चिश्तिया मुहल्ला में अवैध हथियार एवं गोली का दो-तीन व्यक्ति के द्वारा खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना पर एसडीपीओके नेतृत्व में एक छापामारी दलचिश्तिया मुहल्ला में छापेमारी किया. इस दौरान बिट्टू को पकड़ा गया. आरोपी के पास से गोली बरामद किया गया. बिट्टू के निशानदेही पर बिजली ऑफिस के बगल में झाड़ी में छुपाकर रखे एक झोला में अवैध अर्ध-निर्मित पिस्टल एवं उसका पार्ट-पुर्जा बरामद किया गया. आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इनके द्वारा अवैध हथियार और गोली निर्मित कर श्रीवास्तव ग्रुप के मो आरीफ खान उर्फ शेरु को बेचा जाता था. इसके बाद पुलिस मो० आरीफ उर्फ शेरु के घर पर छापामारी कर एक डायरी व 1.40 लाख नकद बरामद किया गया. बरामद डायरी में श्रीवास्तव ग्रुप के मुकेश सिंह द्वारा मो० आरिफ उर्फ शेरु को हथियार खरीदने के लिये दिये गये रुपये एवं श्रीवास्तव ग्रुप के मेम्बर को भेजे गये रुपये का लेखा-जोखा था. साथ ही एकाउन्ट नम्बर भी मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed