Patna: सिवान में चकिया राजापुर सड़क पर वारदात के फिराक में पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी को भगवानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डाक्टर और धनंजय साह का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सिवान के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, एक पिकअप और तीन बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुरहाट थाना पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि चकिया राजापुर सड़क पर दो संदिग्ध हथियार के साथ आने जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा है एवं किसी बड़ी घटना अंजाम देने के फिराक में है. सुचना पर भगवानपुरहाट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर छापामारी किया. छापामारी के दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने का लगा, भाग रहे संदिग्ध हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डाक्टर और धनंजय साह को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में उनके पास से 1 लोडेड देशी कट्टा, 1 गोली एवं 2 बाईक बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर 22 मई को महमदा बाज़ार से चोरी हुआ एक पिकअप एवं बाईक भी गोपालपुर ब्रहम बाबा के स्थान से बरामद किया गया. हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डाक्टर और धनंजय साह अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध 16 मामले विभिन्न थाना में दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed