Ranchi: चाईबासा के रातामाटी इलाके में ब्लास्ट कर पुलिया क्षतिग्रस्त करने में शामिल दस्ता के दो सक्रिय सदस्य को छोटानागरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली में छोटानागरा थाना क्षेत्र के नुरदा के रहने वाले दस्ता सदस्य अलब्रेट लोमगा उर्फ रेंगो लोमगा और बंदगांव थाना क्षेत्र के सिंकल निवासी दस्ता सदस्य विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा उर्फ गबरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 22 बैट्री और 200 मीटर बिजली का तार पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए चाईबासा एसपी ने बताया कि 9-10 अक्टूबर की रात छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी इलाके में पुलिया को आईईडी लगाकर नक्सलियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस संदर्भ में छोटानागरा थाना (कांड संख्या 21/2025) में मामला दर्ज किया गया था. मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल दोनो को गिरफ्तार किया गया. झारखण्ड पुलिस नक्सल गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों से अपील करती है कि वे सभी झारखण्ड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वासनीति का लाभ उठाए तथा समाज की मुख्य धारा से जुड़ें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed