Ranchi: जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्य पुलिस के समक्ष मंगलवार को सरेंडर कर दिया है. झारखण्ड सरकार कि आत्मसमर्पण नीति “नई दिशा” से प्रभावित होकर लातेहार एसपी कुमार गौरव और 11 बटालियन के समादेष्टा यादराम बुनकर के समक्ष सरेंडर किया. सरेंडर करने वाले में छिपादोहर थाना क्षेत्र के होसिर निवासी पप्पू साव और चंदन प्रसाद का नाम शामिल है. सरेंडर करने वाले उग्रवादी पिछले कई वर्ष पुर्व से ही जेजेएमपी उग्रवादी संगठन में शामिल होकर सक्रीय सदस्य था. बालुमाथ, चन्दवा, लातेहार एवं सीमावर्ती क्षेत्रो में कई अपराधिक घटनाओ में शामिल रहा है. पप्पू साव के विरुद्ध बालूमाथ थाना में दो, छिपादोहर थाना में दो मामला दर्ज है. जबकि चन्दन प्रसाद के विरुद्ध छिपादोहर थाना में एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed