Ranchi: चतरा के गिद्धौर एवं खुंटी के पहाड़ी इलाको से विभिन्न डीलरो से अफीम को खरीद यूपी के बरेली में खपाने वाले दो आरोपी को हजारीबाग के कोर्रा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर निवासी विभूति भूषण और चतरा जिले के गिदौर थाना क्षेत्र के रंजन कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2.5 किग्रा अफीम, मोबाइल और वेईग मशीन बरामद किया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नवडीहा सिन्दुर स्थित विभूति भूषण के मकान में कुछ व्यक्ति अफीम की खरीद बिक्री का व्यापार कर रहें है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच छापेमारी कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया.
दोनो आरोपी से पुछे जाने पर बताया गया कि वह गिद्धौर एवं खुंटी के पहाड़ी इलाको से विभिन्न डीलरो से अफीम को खरीद कर यूपी के बरेली में ऊँचे दामों पर बेचता है. इस संबंध में कोर्रा थाना (काण्ड संख्या 67/25) दोनो के विरुद्ध एसडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. वही दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
