Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमु मैदान में ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करते दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के दिनदयाल चौक के पास रहने वाला अभिषेक चौहान उर्फ सोल और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर रोड नं-9 में कृष्णाकांत के घर किरायेदार सुरज सिंह उर्फ सुरज राज का नाम शामिल है. आऱोपी के पास से 78 पुड़िया 7.60 ग्राम और 6 पुड़िया 1.05 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. सूचना के आलोक मे अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के विरुद्ध गठित छापामारी टीम छापामारी के क्रम में हरमु मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए दोनों आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में अरगोड़ा थाना (कांड संख्या-242/25) में मामला दर्ज किया गया है.
