Ranchi: कांके में बोड़िया पुल के पास स्कूटी सवार दो आरोपी कफ सिरप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कांके थाना क्षेत्र के होचर के रहने वाले विनोद गोप और सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के चौली बांस के रहने वाले नयन सेन का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 45 बोतल कफ सिरप, दो मोबाईल और 9800 रूपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार रांची एसएसपी के निर्देश पर कांके थाना क्षेत्र में लगातार एंटीक्राईम चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है. बोड़िया पुल के पास एंटीक्राईम चेकिंग के दौरान दो स्कुटी सवार पुलिस को देख कर वापस भागने लगा. भाग रहे आऱोपी विनोद गोप एवं नयन सेन को पकड़ा गया. तलाशी लेने के क्रम में स्कुटी (JH01GA-1137) के डिक्की से बोतल कफ सिरप का बरामद किया गया. पुछताछ के क्रम में पता चला कि ये लोग संगठित रूप से नशीली दवाओं का खरीदकर उँचे दामो में बोड़िया, एदलहातु तथा चिरोधी क्षेत्रों में बेचने का काम करता हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed