Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर इलाके में राहगीर से मोबाइल लूटने में शामिल दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में दीपाटोली बाँधगाड़ी के रहने वाले रितिक कुमार उर्फ रितिक सोनी उर्फ मिक्की और किशोरगंज चौक के हने वाले अशोक कुमार सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के ओएस से बाइक व 2 लुटे गे मोबाइल समेत 4 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 8 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे लालपुर थाना क्षेत्र के आर के मार्केट के पास स्थित
रोड पर अपने घर जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो अपराधियों ने मोबाईल लूट लिया. इस संदर्भ में पीड़ित के लिखित आवेदन पर लालपुर थाना (कांड सं0-51/25) मामला डेज किया गया. तदोपरान्त अनुसंधानकर्ता के साथ टीम गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तथा घटना में प्रयुक्त बाइक एवं लूटे गये मोबाईल को बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed