Ranchi: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित फेस पेटल नामक दुकान में दिन दहाड़े हथियार का भय दिखाकर लूट में शामिल दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा निवासी मेहुल कुमार और इन्द्रपुरी के रहने वाले अमनजय सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और कार (Jh01k9790) पुलिस ने बरामद किया है. शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि 15 अप्रैल को फेस पेटल नामक दुकान में दिन दहाड़े अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर कर्मचारी से रिचार्ज, मनी ट्रांसफर का 17.000 रूपया तथा दुकान मालिक के बताए अनुसार उनके काउंटर में रखे लगभग 1,50,000 रुपया लूट कर फरार हो गया. दुकान के कर्मचारी राकेश कुमार सिंह के आवेदन पर गोंदा थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए गुप्तचर तथा तकनीकी मदद ली गयी. अनुसंधान के दौरान यह पता चला कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के लिए सिल्वर रंग की कार का इस्तेमाल किया गया था. जिसे अपराधियों ने दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से घटनास्थल से करीब 300-350 मी की दूरी पर खड़ा किया था. घटना को अंजाम देने के बाद उसी कार से फरार हो गया. तकनीकी इनपुट, आसूचना के आधार पर कार का पता लगाते हुए दोनों अपराधियों का पता लगाया गया. पुलिस मेहुल कुमार को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ किया तो घटना में शामिल सहयोगी अमनजय सिंह के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की. मेहुल कुमार के निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त पिस्टल को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित घर से बरामद किया गया. लूट की गयी रकम के बारे में बताया कि उनलोगों ने दुकान से 11,500 रू की लूट की थी. जिसे दोनो ने आधा आधा आपस में बांटकर खाने पीने गे खत्म कर दिया. घटना के संबंध में अनुसंधान के दौरान दुकान के मालिक के द्वारा 1,50.000 रू की लूट की बात वीडियो फुटेज में ज्ञात नहीं हुयी थी.
दोनों अपराधियों के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.
