Patna: सोशल मिडिया पर हथियार लहराने एवं दहशत फैलाने के आरोप में दो आरोपी को अमरपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सौरभ कुमार और संजय कमार चौधरी का नाम शामिल है. दोनो आऱोपी अमरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एक पिस्टल, एक मैगजीन औऱ 2 गोली पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक बांका एसपी के द्वारा एक व्यक्ति का दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपने हाथ में पिस्टल लेकर लहराने का वायरल विडियो का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अमरपुर थानाध्यक्ष को भेजा गया. वायरल विडियो का सत्यापन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं पारंपरिक तरीके से वायरल फोटो एवं विडिया का सत्यापन किया. सत्यापन के क्रम में ग्राम रतनपुर से दोनों आरोपी को पिस्टल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध अमरपुर थाना (काण्ड संख्या-57/26) में मामला दर्ज किया गया है. सजय कुमार चौधरी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध अमरपुर और बाँका थाना में मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed