Ranchi: रांची के तुपुदाना ओपी पुलिस ने अफीम के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वास्तु विहार कैंपस से ग्राहक के इंतजार में खड़ा था. गिरफ्तार आरोपी में तोरपा थाना क्षेत्र के जापुद निवासी कैलाश मुण्डा और खूंटी थाना क्षेत्र के मुरही निवासी सुगना मुण्डा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 1.7 किग्रा अफीम गाद और बाइक (JH2OC-7207) पुलिस ने बरामद किया है.
गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि बीते बुधवार की रात करीब 23.20 बजे गुप्त सुचना मिली कि तुपुदाना ओपी के हरदाग स्थित वास्तु विहार कैंपस में दो व्यक्ति अफीम गादा लेकर बेचने के फिराक मे खड़े है. सुचना का सनहा (सं0- 22/25) दर्ज कर गुरुवार को हटिया डीएसपी के नेतृत्व मे पुलिस की टीम वास्तु विहार कैंपसके पास पहुँचे तो देखे कि मेन गेट से 100 मीटर अंदर दोनो एक बाइक पर बैठे है. जैसे ही पुलिस वाहन नजदीक पहुँचा दोनो बाइक से उतर कर भागने लगा. जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा गया. जाँच के क्रम में बाइक (JH2OC-7207) के हैंडल से 1.7 किग्रा अफीम गादा अफीम जप्त किया गया. पुछताछ के क्रम मे आरोपी ने बताया कि गादा अफीम खूँटी अपने घर से लेकर आये थे. तथा ग्राहक के इंतजार में वास्तु विहार कैंपस में खड़े थे. तो पुलिस द्वारा हमलोग को पकड़ लिया इस संबंध मे धुर्वा (तुपुदाना) (कांड सं0-175/25) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed