Ranchi: गढ़वा के गढ़टोली मोहल्ला में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपरी में गढ़वा थाना क्षेत्र के गढ़ देवी मोहल्ला निवासी राहुल कुमार और विनोद राम उर्फ सोइन का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 2,80,720 रुपया नगद, 6 मोबाइल, ब्राउन शुगर बेचने की सामग्री और दो बाईक (JH 03 AU 4726 एवं JH 03 AM 4558) पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गढ़वा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गढ़‌वा थाना क्षेत्र के गढ़ देवी मोहल्ला में कुछ व्यक्तियों के द्वारा ब्राउन सुगर बेचा जा रहा है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल गढ़ देवी मोहल्ला में छापामारी कर राहुल कुमार व विनोद राम उर्फ सोइन को मौके से पकड़ा गया. कमरे की तलाशी में 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 2,80,720 रुपया नगद, 6 मोबाइल फोन एवं ब्राउन शुगर बेचने की सामग्री बरामद की गई. राहुल कुमार ने स्वीकार किया कि वह सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर गढ़वा में 500-700 रुपए प्रति पुड़िया में बेचता है. इस संदर्भ में गढ़वा थाना (कांड संख्या 626/25) में मामला दर्ज किया गया है. राहुल कुमार औऱ विनोद राम का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध आधा दर्जन मामला गढ़वा थाना में दर्ज है. आरोपी पूर्व में भी कई एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed