Ranchi: खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर से दो आरोपी को रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले खालिद रजा उर्फ माया और लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी अशफाक अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 14 11 ग्राम ब्राउन सुगर और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार ओर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध हालत में बैठे दोनो आरोपी को रोक कर पूछताछ किया. और तलाशी लिया गया तो ब्राउन सुगर बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने बताया बिहार से ब्राउन सुगर लाकर इस्तेमाल करने और बिक्री करने की बात को स्वीकार किया है. जिसका सत्यापन किया जा रहा है.
खालिद रजा उर्फ माया के विरुद्ध टाटी सिलवे, अनगड़ा, सदर व नामकुम थाना में पूर्व से मामला दर्ज है. वही अशफाक अंसारी के विरुद्ध लोअर बाजार, ओरमांझी थाना समेत अन्य थाना मव मामला दर्ज है.
