Ranchi: खूंटी के बडका रेगरे स्थित गौवंशीय पशु का मांस खरीद-ब्रिकी करते दो आरोपी को जजियागढ़ थाना पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सोमरा उर्फ इमिल आईन्द और निरल आईन्द का नाम शामिल है. दोनो आरोपी जरियागढ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मौके पर से 01 क्विंटल 80 किग्रा, प्रतिबंधित मांस, 3 छुरा, 2 तराजु, विभिन्न वजन का बटखारा, 2 लकडी का बोटा, 4 बैठी (पशुल), 4 टॉगी, लुना बाईक (JH01CW-7725) अऩ्य चार बाईक (JH01AA-0728, JH01BB-2558, JH05DC-7154, JH01Y4143), दो बाल्टी और दो साइकिल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम-बडका रेगरे के बगीचा टोली सरना दोन के पास झाडीनुमा जंगल के पास दो स्थानों से कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित गौवशीय पशु को क्रुरता पूर्वक वध कर उसका मांस को खरीद-बिकी करते हुए सोमरा उर्फ इमिल आईन्द और निरल आईन्द को गिरफ्तार किया गया. तथा घटनास्थल से 05 बाईक, 02 साईकिल, प्रतिबंधित मांस एवं प्रतिबंधित पशु के मांस को टुकडा टुकडा करने में उपयोग किये गये औजार को जप्त किया गया. इस संदर्भ में जरियागढ थाना (काण्ड सं0-08/26) में सोमरा उर्फ इमिल आईन्द, निरल आईन्द, बसंत आईन्द उर्फ कच्चा, उम्बलेन आईन्द और मामले में जप्त बाईख एवं साईकिल के चालक एवं मालिक सहित 15-20 अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है.
