Patna: मधेपुरा के मरुवाहा में हनुमान मंदिर से अष्ठ धातु की मूर्ति चोरी में शामिल दो आरोपी को भर्राही थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में मो० अलताफ उर्फ कैफ और रौशन कुमार का नाम शामिल है. दोनो आऱोपी भर्राही थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर अष्ठ धातु की मूर्ति, पीतल का टुटा घंटी, तंबा का छोटा लोटा समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को सुबह में मधेपुरा जिले के भर्राही थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम-मरूवाहा वार्ड नं0-06 में हनुमान मंदिर से अष्ठ धातु की 15 किलो का मूर्ति चोरी हो गयी है. इस संदर्भ में भर्राही थाना (कांड सं0-03/26) में मामला दर्ज किया गया. वही मामले के सफल उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापामारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मो० अलताफ उर्फ कैफ को गिरफ्तार किया गया. गहनता से पूछताछ की गयी तो मो० अलताफ उर्फ कैफ एवं रौशन कुमार के द्वारा मूर्ति चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी. तथा बताया कि इस मूर्ति चोरी की घटना में दो अन्य अपराधकर्मी भी शामिल है. मो० अलताफ उर्फ वौफ एवं रौशन कुमार के निशानदेही पर चोरी गयी मूर्ति एवं अन्य सामान की बरामद किया गया.
