Ranchi: घर के आंगन में सोये वृद्ध की गला रेतकर हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपी को चतरा के प्रतापपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अंधविश्वास में घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में पंकज कुमार और भोला भारती का नाम शामिल है. दोनो आरोपी प्रतापरपुर थाना क्षेत्र के बरवाकोचवा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगा टी शर्ट व ट्राउजरऔर बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18-19 जुलाई की रात बरवा कोचवा में स्थित अपने घर के आंगन में सोये बुजुर्ग का गला रेत हत्या कर दी गई. आरोपी अंधविश्वास के चक्कर में एक वृद्ध ओझा की हत्या की थी. इस संबंध में प्रतापपुर थाना (कांड संख्या 72/25) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसन्धान के क्रम में पता चला कि इनका हत्या ओझा गुणी को लेकर किया गया है.
