Ranchi: ट्रांसफार्मर को आग लगाने और कॉयल चोरी में शामिल दो आरोपी को जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी में विनोद कर्मकार, अनिल दास उर्फ छोटा भकुआ और अजय मांझी उर्फ हबिबुल का नाम शामिल है. तीनों आरोपी बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 70 किग्रा ट्रांसफार्मर का कॉयल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को टाटा स्टील में मैनेजर अजीत कुमार त्रिपाठी के लिखित आवेदन के आधार 10-12 की संख्या में अज्ञात अपराधियों के द्वारा ट्रांसफर्मर में आग लगाने एवं सका क्वाईल चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. बर्मामाइंस थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम मामले का उद्भेदन के लिए आसूचना संकलन एवं छापामारी कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रांसफर्मर का 70 किग्रा कॉयल बरामद किया गया. विनोद कर्मकार, अनिल दास उर्फ छोटा भकुआ और अजय मांझी उर्फ हबिबुल का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध पांच मामला दर्ज है.
