Ranchi: चतरा के गोसाडीह स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक जेवर कारोबारी के साथ लूटपाट की वारदात में शामिल दो आरोपी हंटरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भजेदा निवासी संतोष चौधरी उर्फ ढकनी और शेरघाटी थाना क्षेत्र के चेरकी निवासी सिकन्दर रजक का नाम शामिल है. आरोपी के पास से अपाची बाईक (JH03AE-2377), लुटे गये 5.41 ग्राम आभूषण और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को हण्टरगंज थाना क्षेत्र के गोसाडीह गणपति पेट्रोल पंम्प के पास अज्ञात अपराधियों ने शेरघाटी के स्वर्णकार के साथ लूट के घटना को अंजाम दिया गया था. इस संदर्भ में स्वर्णकार संतोष कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर हण्टरगंज थाना (कांड सं0-218/25) में मामला दर्ज किया गया था. वही मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम सीमावर्ती राज्य बिहार के गया से दोनो अपराधी को गिरफ्तार किया. साथ ही लुटे गये आभुषण और लुट में प्रयुक्त बाईक बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास रहा है. संतोष चौधरी उर्फ ढकनी गया के विभिन्न थाना में 15 मामला दर्ज है. वही सिकन्दर रजक के विरुद्ध तीन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed