Ranchi: पलामू के शहर थाना थाना पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपी में चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के आशिष कुमार शर्मा और टंडवा थाना क्षेत्र के पोकला निवासी टिकेश्वर महतो का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 1.966 किग्रा गांजा और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने दो संदिग्ध गांजा की खरीद बिक्री करने आ रहे हैं. सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो पुलिस को पहुंचता देख टेम्पू से उतर कर रेलवे स्टेशन के तरफ आ रहे दो संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल घेराबंदी करते हुए आशिष कुमार शर्मा और टिकेश्वर महतो को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में आशिष कुमार शर्मा के पास से गांजा व मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस को आरोपी ने  बताया कि पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा बेहरा निवासी मन्टू शर्मा गांजा देकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास सुशील नाम को देने को बोला था. इस काम के लिये दोनों को 1000 रूपया दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed