Ranchi: पलामू के शहर थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे कॉलोनी ओवरब्रिज के नजदीक गांजा खरीद-बिक्री करते दो आऱोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में ऋषिकेश पाण्डेय उर्फ सीपु पाण्डेय औऱ कृष्णा कुमार गुप्ता का नाम शामिल है. दोनो आरोपी पिपराटांड थाना क्षेत्र के नौडिहा का रहने वाला है. आरोपी के पास से 3.980 किग्रा गांजा औऱ दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीओपी-1 प्रभारी इन्द्रदेव पासवान को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुप्त सूचना मिला कि रेलवे कॉलोनी ओवरब्रिज के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर मेदनीनगर सदर परि. डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित दल रेलवे कॉलोनी ओवरब्रिज के पास छापामारी किया. छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे ऋषिकेश पाण्डेय उर्फ सीपु और कृष्णा कुमार गुप्ता को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में 3.980 किग्रा गांजा और मोबाइल बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान आऱोपी ने पुलिस को बताया कि गांजा चतरा से खरीदकर अन्य क्षेत्रों में बिक्री करता है.
