Ranchi: घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल दो आरोपी रांची के लालपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में विक्की कुमार और किशन कुजूर का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बरियातु थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर लक्ष्मी गणेश का सिक्का, चाँदी का सिक्का, बिछिया, पायल और 17,296 रूपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना (काण्ड संख्या-54/26) में अज्ञात के विरूद्ध घर का ताला तोड़कर सोने एवं चाँदी के आभूषणों एवं 31,000 रूपये नगद चोरी कर लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी का पहचान किया गया. तथा छापामारी के क्रम में विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके निशानदेही पर चोरी का सामान को बरामद किया गया. तथा उनके साथी किशन कुजूर को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है. विक्की कुमार और किशन कुजूर का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध बरियातु, गोन्दा, लोअर बाजार और रातु थाना में 9 मामला दर्ज है.
