Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने फरार चल रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अंकित कुमार और विक्की कुमार का नाम शामिल है. दोनो बरही थाना क्षेत्र के कोरियाडीह का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 9.50 ग्राम सोना का सिकड़ी का टुकड़ा एवं हुक और पांच मोबाईल पुलिस ने बरामद कियाहै.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार 18 अक्टूबर को को गुप्त सुचना के आधार पर कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती जैसे जघन्य घटना को अंजाम देने के लिए कनहरी हिल, फोरेस्ट एरिया के आसपास योजना बना रहे आरोपी को पकड़ा गया था. एवं कुछ आरोपी भागने में सफल रहा. पकडाए 5 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एवं बरामद सामानों को जप्त करते हुए कोर्रा थाना (कांड सं0-185/25) में मामला दर्ज किया गया था. एवं फिरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में अंकित कुमार एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनो आरोपी अपने-अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपना अपराध स्वीकार किया. दोनो के निशानदेही पर अन्य फिरार आरोपी के विरुद्ध सघन छापेमारी की जा रही है.
