Ranchi: कोडरमा के भानेखाप वन क्षेत्र से ढिबरा लोड कर का जंगल के रास्ते से बाहर ले जा रहे ट्रक को रोहनियाटांड में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा है. वही 8 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में तिलैया थाना क्षेत्र के चनाको निवासी बाजो सिंह, इन्दरवा बस्ती निवासी संतोष यादव, चनाको गंझडी निवासी संजय सिहं, तिलैया बस्ती निवासी मुकेश कुमार, सिकंदर तुरी, परमेन्दर तुरी, मनीष कुमार दास और कोडरमा थाना क्षेत्र के नेरो पहाड़ी निवासी रेवल सिंह का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से दो शाक्तिमान ट्रक (D1-929), दूसरा बिना नंबर, एक बिना नम्बर का डंफर, तीनो में लोड करीब 6 टन दिबरा, स्कार्पियों (JH12P4545) जप्त किया है.
जानकारी के मुताबिक कोडरमा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर झरकी गझंडी गांव के रास्ते अवैध ढिबरा परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम रोहनियाटांड स्थित सड़क पर एंटी-क्राइम चेकिंग लगाया. इस दौरान पुलिस तीन ट्रक एवं रैकी कर रहे स्कोर्पियो को रोक कर जांच किया गया तो तीनो ट्रक में अवैध रूप से ढिबरा लदा हुआ पाया. जिसे जप्त करते हुए 8 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी संतोष यादव ने पूछताछ में बताया कि ये विशुनपुर झरकी से सटे भानेखाप के वन क्षेत्र से अवैध रूप से ढिबरा का उत्खन्न कर जंगल के रास्ते से परिवहन कर बाहर ले जाते है. इस संबंध मे तिलैया थाना (कांड संख्या 178/25) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed