Ranchi: बोकारो में रेलवे गोल मार्केट स्थित गोदाम से ट्रक चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बीएससिटी थाना क्षेत्र के एलएच स्ट्रीट 15 के रहने वाले आरोपी प्रथम कुमार के निशानदेही पर ट्रक (JH09AM6954) बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को बिष्णु प्रताप सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया कि ये रेलवे में पेटी कॉट्रैक्टर हैं तथा ठेकेदारी में उपयोग किये जाने वाले सामानों को रखने के लिए रेलवे गोल मार्केट में पानी टंकी के पास एक गोदाम बनाये हैं. जिसमें अन्य सामानों के अतिरिक्त एक ट्रक रखे थे. जब वे अपने गोदाम में गये तो देखें कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है तथा उक्त वाहन गायब है. आवेदन के आधर पर बालीडीह थाना (काण्ड सं० 182/25) मामला दर्ज किया गया. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर ट्रक बरामद किया गया. वही घटना में संलिप्त अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
