Ranchi: साहेबगंज के दुधकोल में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. मृतक में मां-बेटा और बेटे की पत्नी शामिल है. जिसकी पहचान नौहा मूर्मू, बेटा नथनियल हाँसदा और उसकी पत्नी बड़की मूर्मू के रूप में कई गई है. जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है.घटना की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए बजल हेम्ब्रम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर एक लोहे का रॉड बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 12.30 बजे दोपहर में सूचना मिली कि तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल तीन लोगो को मारकर हत्या कर दी गयी है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. तीनों शवों को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वही बजल हेम्ब्रम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed