Ranchi: केंद्रीय सरना स्थल के पास बन रहे फ़्लाईओवर के रैम्प के विरोध में आदिवासी संगठन के लोग सड़क पर उतरे. आन्दोलन करने वालो का कहना है कि सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप का निर्माण कर सरना स्थल को छोटा कर दिया गया है. यहाँ पर सरहुल जुलूस में हजारों लोग शामिल होते है. शनिवार सुबह कई जगह संगठन के लोगो ने सड़क जाम कर दिया. लोवडीह,, कमड़े में राइस मिल के नजदीक सड़क जाम कर दिया गया है. वही कई जगहों पर टायर जलाया गया है. बता दे कि सीरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति के सदस्यों ने शनिवार को रांची बंद एवं चक्का जाम का आह्वान किया था. इसको लेकर शुक्रवार शाम को मशाल जुलूस निकाला गया था. कई इलाके में आवागमन रुक सा गया है. हालांकि मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है.

पुलिस प्रशासन मुस्तैद, गैरकानूनी काम करने वालो पर होगी कार्रवाई

वही जिला प्रशासन ने कहा है कि बंद में शामिल किसी भी व्यक्ति के द्वारा गैर कानूनी काम किया जाएगा तो उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. शहर में 1000 से अधिक अतिरिक्त जवान को तैनात किया गया है. जिला प्रशासन बंद आह्वान करने वाले सभी संगठन से अपील किया है कि इस अवधि में सभी गतिविधियाँ विधिसम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें.
इस अवधि में विधानसभा सत्र जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ और सेंट जेवियर्स कॉलेज एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभिन्न परीक्षा का आयोजन हो रहा है. जिला प्रशासन यह सख्त हिदायत दिया है कि बंद में शामिल किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नही हो. अगर किसी भी प्रकार का कोई भी गैर कानूनी कार्य किया जाता है तो प्रशासन उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed